दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में एं’टी-चि’ट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में एं’टी-चि’ट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट) 24 जून।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कंडाघाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। कक्षा 11 की छात्राओं आस्था और सान्वी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा 1 जून से चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रातःकालीन सभा, पोस्टर निर्माण, जागरूकता संदेश तथा विद्यालय सूचना पट्ट पर प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत कर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। कक्षा 10 की छात्रा संस्कृति ने चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के छात्र आरव शर्मा ने एंटी-चिट्टा विषय पर प्रेरणादायक हिंदी कविता प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने संगीत एवं लघु नाटिका के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्र दिव्यांश द्वारा सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि एसडीएम कंडाघाट ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और स्वस्थ आदतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास ही समाज को इस बुराई से मुक्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।
कार्यक्रम राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: