अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 24 जून। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को ज़िला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
ग्रामीण विकास मंत्री 25 जून, 2026 को प्रातः 11.30 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी कलां में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।


