उपायुक्त किन्नौर ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बैठक की अध्यक्षता की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 07 अगस्त ।

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत पूह उपमंडल में स्वीकृत विकास कार्यों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और उन विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी प्राप्त की ताकि इन योजनाओं से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यवस्था परिवर्तन के दौर में राहत मिल सके।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने रोपा वैली में ज्ञाबुंग पंचायत में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, नाको पर्यटन स्थल में मॉनेस्ट्री का निर्माण कार्य, तय सीमावर्ती शलखर पंचायत में कूहल से सुचारू सिंचाई व्यवस्था एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पर संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और समयबद सीमा में लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके और सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन की बढ़ती समस्या से निजात मिल सके।

जिला कल्याण अधिकारी श्री नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया और इस योजना के विभिन्न पहलुओं से उपायुक्त किन्नौर को अवगत करवाया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर हकीम चंद नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार डॉ जितेंद्र चंदेल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ओंकार पटियाल, उपनिदेशक उद्यान डॉ शमशेर सिंह ढेहरू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: