धर्मशाला कचहरी फीडर क्षेत्र में 8 और 9 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )7 अगस्त। कचहरी फीडर के अंतर्गत केबल बदलने, रिंग मेन यूनिट चालू करने तथा भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल बिछाने के कार्य के चलते 8 और 9 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार शनिवार, 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यात्री निवास, अस्पताल, कचहरी अड्डा, पुलिस लाइन, हाउसिंग बोर्ड, सिविल बाजार, शिक्षा बोर्ड, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, डिपो बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आंशिक रूप से बंद रहेगी। जबकि डिपो बाजार और अपर डिपो बाजार में कंडक्टर को केबल में बदलने के कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।
वहीं, रविवार, 9 अगस्त को सिविल बाजार क्षेत्र में कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सिविल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने का आग्रह किया है।


