जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका,11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका,
11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )11 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा दो दिन 11 और 12 अगस्त आॅनलाइन आवेदन में सुधार करने हेतु सुधार विंडो खोली गयी है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आॅनलाइन आवेदन में श्रेणी, क्षेत्र, विकलांगता और परीक्षा में आवश्यक सुधार विंडो लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/EditChilderndetails/EditLogin पर जाकर कर सकते हैं।

error: