मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को जिला प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को जिला प्रवास पर रहेंगे

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 11 अगस्त। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अगस्त को झंडुता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धराड़सानी में दोपहर 12ः20 बजे मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण तथा मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे मुख्यमंत्री हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे घुमारवीं के निहारी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करने के उपरांत दोपहर 1ः05 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल पहुंचेगे। इस अवसर पर वह विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: