ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 31 अगस्त को क्रेग्नैनो में डिजिटल स्टूडियो का करेंगे उद्घाटन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 31 अगस्त को क्रेग्नैनो में डिजिटल स्टूडियो का करेंगे उद्घाटन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 30 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 31 अगस्त, 2026 को मशोबरा के क्रेग्नैनो स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रातः 11:00 बजे शिमला से सड़क मार्ग द्वारा क्रेग्नैनो के लिए रवाना होंगे तथा 11:30 बजे क्रेग्नैनो (मशोबरा) पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, मशोबरा में डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन करेंगे।
मंत्री दोपहर 12:00 बजे क्रेग्नैनो से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12:30 बजे शिमला पहुंचेंगे।


.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: