प्रकृति संरक्षण ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म :- अमित ठाकुर

प्रकृति संरक्षण ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म :- अमित ठाकुर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )30 अगस्त। सोलन ब्लॉक काँग्रेस के द्वारा कवारग पंचायत मे रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 पौधे बान और देव-दयार के लगाए गए, इस कार्यक्रम में कर्नल संजय शांडील ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। मुख्यतिथि ने इस दौरान कहा कि आगामी पीढ़ी और वर्तमान के प्रकृति संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक है वही सोलन ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि प्रकृत्ति संरक्षण ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है वनों का हरा भरा होना ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी धरोहर है। इस मौके पर मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश जेडी कोठों पंचायत के उप प्रधान अंकुर ठाकुर, नगाली-चायल के बीडीसी सदस्य महेशइन्दर शर्मा, कवारग पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पंचायत कंडाघाट के पार्षद पुनीत शर्मा, ज़िला कॉंग्रेस महासचिव गुरविन्दर सिंह काला और रविन्द्रकांत शर्मा, पूर्व यूंका जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, बिशा पंचायत की पूर्व प्रधान सीता ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य सत्या देवी, कुसुम शहरी कॉंग्रेस उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल विकास ठाकुर, युकां ज़िला महासचिव राहुल ठाकुर मयूर मेहता अमित ठाकुर किटी, देविन्दर, नरेश तुदल, नरेश धरयां विभांशु , भानु, अजय, हैप्पी, विवेक, आशीष आदि लोग उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: