दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, आईटीसी लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, आईटीसी लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (ऊना ) 22 सितंबर। दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना में 28 सितंबर को विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर, (एन.सी.एस.सी)भवन, चंद्रलोक कॉलोनी, ऊना में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

केंद्र के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी ने बताया कि यह विशेष भर्ती अभियान आईटीसी लिमिटेड, कपूरथला (पंजाब) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती अभियान में 18 से 50 वर्ष की आयु के दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। इसके लिए 10वीं, 12वीं पास अथवा आईटीआई योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती अभियान में कम शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित तथा कम दृष्टि वाले दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा बायोडाटा लेकर आना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर, ऊना के दूरभाष नंबर 01975-227157 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: