देश के टॉप-25 एसपी में शामिल हुए हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के सर्वे में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में मिला स्थान

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )24 सितंबर। जिला हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के एक सर्वेक्षण में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में शामिल किया गया है। सशक्त एवं प्रेरणादायक नेतृत्व, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में कार्यप्रणाली में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सामुदायिक भागीदारी के बेहतरीन समावेश के लिए बलवीर सिंह को देश के टॉप-25 एसपी में चुना गया है।
जिला हमीरपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली को जन केंद्रित बनाने, इसमें जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा टैक्नोलॉजी के समावेश के साथ दक्षता लाने के लिए बलवीर सिंह द्वारा किए गए प्रयास काफी सराहनीय रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रेरित करने में भी बलवीर सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
एसपी बलवीर सिंह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगज़ीन की एक प्रति भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: