टाण्डा फायरिंग रेज में अभ्यास 28 सितंबर को, स्थानीय लोग सतर्क रहें

टाण्डा फायरिंग रेज में अभ्यास 28 सितंबर को, स्थानीय लोग सतर्क रहें

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (धर्मशाला )25 सितंबर। सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी दी है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात्री 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने फाइरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि वे 28 सितंबर को निर्धारित फाइरिंग प्रशिक्षण के समय फायरिंग रेंज के आसपास ने स्वयं जाएं और न अपने मवेशियों को जाने दें। इसके अलावा दूसरों को भी सतर्कता बनाए रखने को कहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: