नगर निगम हमीरपुर ने लिया स्मार्ट एवं स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प

नगर निगम हमीरपुर ने लिया स्मार्ट एवं स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत आयोजित की जा रही हैं कई गतिविधियां

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर )25 सितंबर। हमीरपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम ने वार्ड नंबर 11 दुगनेड़ी के इको फ्रेंडली ग्रीन पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वच्छता साथियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को हरा-भरा बनाने का संदेश देते हुए पौधे रोपे।
आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शहर के सभी कुओं एवं बावड़ियों की साफ-सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, गलियों एवं अन्य चिन्हित क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सफाई कार्य जारी है।
नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें अपने कार्यस्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया है।
नगर निगम हमीरपुर का उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से शहरवासियों को
स्वच्छता के प्रति जागरुक करना और सामूहिक सहभागिता से शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा एवं स्मार्ट शहर बनाना है। इस अभियान के दौरान सभी वार्डों में स्वच्छता गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: