डॉ. शांडिल 15 व 16 को सोलन के प्रवास पर

डॉ. शांडिल 15 व 16 को सोलन के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 14 अक्तूबर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 15 तथा 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 15 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ज़िला सोलन के ढेडघराट में नया सवेरा मॉडल कलस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत टोमेटो प्यूरी इकाई का शुभारम्भ करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत 11.25 बजे सलोगड़ा में भी नया सवेरा मॉडल कलस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत टोमेटो प्यूरी इकाई का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. शांडिल तदोपरांत दिन में 12.05 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह-2026 में मुख्यातिथि होंगे। वही स्वास्थ्य मंत्री 16 अक्तूबर को जनसमस्याएं सुनने के उपरांत राजगढ़ मार्ग सोलन पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: