शिक्षा मंत्री धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मंडी ) 14 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 19 अक्टूबर, 2026 को प्रातः करीब 11.00 बजे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पुस्तक वितरण एवं सूचना मार्गदर्शन केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर के परीक्षा हॉल एवं राजकीय उच्च पाठशाला बहरी में स्पोर्ट्स क्लब का भी शुभारंभ करेंगे।
इसके अलावा शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में आयोजित छात्राओं की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर बाद वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।


