उप-मुख्यमंत्री मंडी जिला के प्रवास पर रहेंगे
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 23 सितंबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उप-मुख्यमंत्री 23 सितंबर, 2026 को देर सायं सुंदरनगर पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह सुंदरनगर में होगा।
24 सितंबर, 2026 को उप-मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़-2026 में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे।


