बीटन में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

2 करोड़ रुपये से संवरेगा तालाब, फाउंटेन, ओपन जिम, पार्क और वॉकिंग पाथ से बढ़ेगी सुंदरता

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हरोली /ऊना)14 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ यहां फाउंटेन, ओपन जिम, सुंदर पार्क और वॉकिंग पाथ विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को घूमने-फिरने, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।

जनसुविधाओं और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ जनसुविधाओं, स्वच्छता और सुंदरता को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने आसपास बेहतर सुविधाएं मिलें और गांवों का स्वरूप और आकर्षक बने।
उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक तालाबों के संरक्षण, जल संचयन और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी।
उल्लेखनीय है कि बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन अप्रैल 2026 में किया गया था। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2.03 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: