17 अक्टूबर को भुंतर व शाड़ाबाई सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

17 अक्टूबर को भुंतर व शाड़ाबाई सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कुल्लू ) 15 अक्टूबर। विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 17 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन भुंतर एवं शाड़ाबाई में आवश्यक मरम्मत कार्य तथा बजौरा-भुंतर और बजौरा-कुल्लू फीडरों के अंतर्गत पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 33/11 केवी सब-स्टेशन भुंतर व शाड़ाबाई सहित बजौरा-भुंतर, बजौरा-कुल्लू तथा 11 केवी हाथीथान, शाट, मौहल, भुंतर, एयरपोर्ट, बजौरा, कलहैली और दियार फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इससे तेगुबेहड़, सेरीबेहड़, एचपीएमसी, अपर मौहल, जमोट, मणिकर्ण चौक, गदौरी, शमशी, पंडितबेहड़, वेटरनरी अस्पताल, छोयल, शाढ़ाबाई, परगानू, खोखन, धाराबेहड़, शिकारी, बगाबाई, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म, इंडियन ऑयल, सब्जी मंडी, संध्या पैलेस, नाग मंदिर बड़ा भुईन, अंबेडकर नगर, हाई स्कूल हाथीथान, हरिहर अस्पताल, छरौड़ नाला, नरोगी, बढ़ोगी, चौंग, जलूग्रां, शाट, छमाहण, बिजली महादेव, भ्रैण, धारा, रतोचां, ट्रक यूनियन, गुरुद्वारा, गड़सा रोड, नरोगी, जच्छनी, हाई स्कूल जिया, भुंतर के समस्त बैंक, मुख्य बाजार भुंतर, कलहैली, बजौरा, बाहमीनाला सहित समूचे भुंतर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि खराब मौसम, बारिश अथवा किसी अन्य तकनीकी कारण से निर्धारित तिथि पर मरम्मत कार्य नहीं हो पाने की स्थिति में इसे अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: